भारत-पाक के बीच डेविस कप मुकाबला नवंबर तक स्थगित

Updated : Aug 23, 2019 09:29
|
Editorji News Desk

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रही तल्खियां किसी से छिपी नहीं हैं. और अब डेविस कप मुकाबले में दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को भी नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने सुरक्षा समीक्षा के बाद ये फैसला लिया. ये मुकाबला इस्लामाबाद में 14-15 सितंबर को होना था. आईटीएफ ने कहा कि पाक की मौजूदा स्थिति की गहन सुरक्षा समीक्षा के बाद, डेविस कप समिति ने भारत-पाक के बीच होने वाले डेविस कप मुकाबले को स्थगित करने का फैसला किया है. अब ये मुकाबला नवंबर में होगा लेकिन अभी तारीखों की पुष्टि नहीं हुई है.

डेविस कपभारतपाकिस्तानDAVIS CUP

Recommended For You