अगले महीने होने वाले डेविस कप के लिए भारतीय टेनिस टीम के पाकिस्तान जाने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है. दरअसल, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान ने द्विपक्षीय और राजनयिक संबंधों में नकेल कसी है. ऐसे में भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का प्रस्ताव रख सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट को इस्लामाबाद से दुबई शिफ्ट किया जा सकता है. डेविस कप मुकाबले 14 और 15 सितंबर को होने हैं. भारतीय डेविस कप टीम आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान गई थी.