गुरुवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो आशंकाओं के बीच आत्मविश्वास, सकारात्मकता और उम्मीद के साथ 130 करोड़ से अधिक भारतीयों का संदेश लेकर आए हैं. पीएम बोले कि आज भारत उन देशों में शामिल है जो कोरोना से अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने में सफल रहा और जहां कोविड मामलों की संख्या लगातार घट रही है. उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के खिलाफ वैक्सीन भेजकर लोगों की जान बचने का काम कर रहा है. पीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि जल्द ही भारत की तरफ से कुछ और वैक्सीन दुनिया को मुहैया करवाई जाएंगी.