धोनी की कप्तानी के बाद से ICC इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा है. हाल ये है कि 2013 के बाद से टीम इंडिया ICC का एक भी नॉकआउट मैच नहीं जीत सकी है. लिहाजा अब पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट के जानकार भारतीय टीम को ICC मैचों का 'चोकर्स' कहने से नहीं कतरा रहे.
पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) ने कहा है कि टीम अहम मौकों पर जरूरत से ज्यादा सोचने और बहुत ज्यादा दबाव लेने के चलते खिताब नहीं जीत पा रही. लेकिन अब कोहली एंड कंपनी के पास मौका है इस सूखे को मिटाने का. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम चोकर्स वाला ये खिताब जरूर मिटाना चाहेगी.