भारत को मिला पांचवां टीका, Single Dose वाली जॉनसन एंड जॉनसन को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

Updated : Aug 07, 2021 14:51
|
Editorji News Desk

वैक्सीन (Vaccine) के मोर्चे पर भारत के लिए एक और शानदार खबर है. अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) की सिंगल डोज़ वैक्सीन को भारत में (Single dose approved) अप्रूवल मिल गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट कर इस की घोषणा की.वैक्सीन प्रोडक्शन को लेकर कंपनी की रणनीति के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कंपनी ने ये जरूर साफ किया है कि उसकी ग्लोबल सप्लाई में बायोलॉजिकल ई की भूमिका होगी.जॉनसन एंड जॉनसन की ये वैक्सीन एक नॉन रेप्लीकेटिंग वायरल वेक्टर वैक्सीन है. इसका मतलब कि शरीर के भीतर का जेनेटिक मैटीरियल शरीर के भीतर अपनी कॉपी नहीं बनाएगा.

Covid 19 Update: अगस्त में दूसरी बार 40 हजार से कम दर्ज हुए Corona केस, 24 घंटे में 617 लोगों की मौत

ये इसलिए जरूरी है क्योंकि जब वायरस शरीर में प्रवेश करता है तो वो अपनी कॉपीज बनाना शुरू करता है जिससे इंफेक्शन फैलता है. इस वैक्सीन को 2-8 डिग्री तापमान के बीच स्टोर कर सकते हैं. कंपनी ने अपनी एप्लिकेशन में फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के डेटा का हवाला दिया है. इसके मुताबिक सिंगल डोज़ वाली वैक्सीन बीमारी को 85 फीसदी तक रोकने मे कामयाब पाई गई. भारत ने अभी तक एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, डॉ रेडीज़ की स्पूतनिक वी को इजाजत दे दी है, वहीं सिप्ला को भी मॉर्डना की वैक्सीन इंपोर्ट करने की अनुमति दे दी गई है.

vaccineemergency usagevaccinated

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?