पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को भारत ने अपने एयरस्पेस से जाने की इजाजत देकर बड़ा दिल दिखाया है. क्योंकि पिछले साल पाकिस्तान ने अमेरिका और सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे पीएम मोदी को अपने एयरस्पेस से नहीं गुजरने दिया था. अगर भारत भी ऐसा करता तो इमरान खान को अपने पहले श्रीलंका दौरे पर लंबा चक्कर काट कर जाना पड़ता. हालांकि, इमरान श्रीलंका के संसद में प्रस्तावित भाषण नहीं दे पाएंगे...जिसे लेकर कहा जा रहा कि भारत से अनबन के डर से श्रीलंकाई सरकार ने इमरान की स्पीच रद्द करने का फैसला लिया.