लजीज पकवानों से हम भारतीयों का प्रेम किसी से छुपा तो है नहीं. मीठे की बात होते ही सबसे पहले जेहन में खीर की तस्वीर आती है.
नाम सुनते ही मुंह में आ गया ना पानी? तो जनाब मुंह में मिठास घोलने वाली ये खीर एक और चीज भी घोलती है, वो है भारतीयता.
देशभर में बनती है, अलग अलग प्रदेश में अलग अलग स्टाइल से. जाहिर है स्वाद भी अलग अलग होता है. तो आइए आपको बताते हैं आखिर खीर बनती कैसे है?