शान से लहराते तिरंगे की ये तस्वीरें हैं 18300 फीट पर स्थित डोंकयाला दर्रे (Donkia La Pass) की. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर यहां तैनात सैनिकों ने पूरे जोश के साथ झंडा फहराया और एक दूसरे को बधाई दी.
आपको बता दें कि सिक्किम में स्थित ये दर्रा भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे ऊंचा दर्रा है और यहां तैनात देश के जवान दिन रात सीमाओं की चौकसी करते हैं.
वहीं राजस्थान के जैसलमेर में भी सैनिकों ने स्काई डाइविंग करते हुए तिरंगे को लहराया.