India Vs England Second Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स (Lord's Test) में गुरुवार से खेला जाएगा. इसमें दोनों ही टीमों का लक्ष्य सीरीज में बढ़त बनाना होगा. हालांकि, दोनों ही टीमों के मंसूबों पर तेज गेंदबाजों का फिट ना होना पानी फेर सकता है.
यह भी पढ़ें । T20 World Cup: हेड कोच Ravi Shastri छोड़ सकते हैं पद, बाकी तीनों कोच भी हटेंगे
जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी अनफिट हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बात अगर लॉर्ड्स के मौसम की करें तो मैच के पांचों दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है और अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.