Ind Vs Eng, Day 2: लॉर्ड्स टेस्ट में मेजबान टीम के छक्के छुड़ाने वाली टीम इंडिया के लीड्स में पसीने छूट रहे हैं. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड का बल्ला विराट ब्रिगेड पर कहर बनकर टूट रहा है. यही वजह रही कि दूसरे दिन का खेल भी मेजबान टीम के नाम रहा. कप्तान जो रुट ने फिर एक बार सेंचुरी लगाई और अब वो भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
मैच की हाइलाइट्स की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 78 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट गंवाकर 423 रन बना लिए. इंग्लिश टीम की लीड अब 345 रन की हो गई है. फिलहाल ओली रॉबिन्सन 0 और क्रेग ओवरटन 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं. अब शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे तीसरे दिन का खेल शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: Kylian Mbappe: एमबापे के लिए रियाल मैड्रिड ने PSG को दिया 1400 करोड़ का ऑफर, पर फैंस हैं दुखी