Ind Vs Eng, 2nd Test, Day 3: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड टीम की पहली पारी 391 रन पर खत्म हुई. तीसरे दिन की आखिरी बॉल पर इंग्लैंड का लास्ट विकेट गिरा. मोहम्मद शमी ने जेम्स एंडरसन को क्लीन बोल्ड किया. जबकि कप्तान जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. इंग्लैंड ने अपनी पहली में भारत पर 27 रन की बढ़त ली. क्योंकि भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमट गई थी.
तीसरे दिन की हाइलाइट्स की बात करें तो इंग्लिश कप्तान जो रूट ने अपने करियर की 22वीं सेंचुरी लगाई. ये भारत के खिलाफ उनका ओवरऑल 7वां और लगातार दूसरा शतक रहा. वहीं, भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा ने इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. सिराज ने 4 और इशांत ने 3 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला. दोनों टीमों के बीच चौथे दिन का खेल अब रविवार दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगा.