अगर आपने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं भरा है तो आपके लिए अच्छी खबर है कि सरकार इसकी डेडलाइन (deadline) बढ़ा सकती है. रिर्टन भरने की समयसीमा 30 सितंबर से आगे बढ़ाई जा सकती है, क्योंकि नए ITR पोर्टल में अभी भी दिक्कत आ रही है.
चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी के प्रतिनिधियों के हवाले से ET की रिपोर्ट में बताया गया है कि टैक्स रिटर्न फाइलिंग पोर्टल में अब भी कई दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोग समय पर रिटर्न दाखिल नही कर पा रहे हैं.
वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के CEO और टीम को 15 सितंबर तक वेबसाइट से जुड़ी खामियां ठीक कर लेने की डेडलाइन दी है.
बता दें कि जून में नए पोर्टल के लॉन्च के बाद से ही इसमें कई गड़बड़ियां आ रही हैं, जिससे रिटर्न भरने में दिक्कत हो रही है. जिसके देखते हुए पहले भी ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था और अब ये तारीख और आगे बढ़ सकती है.