वाराणसी से एक बुरी खबर सामने आई है, निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwnath Dham) में मंगलवार सुबह जर्जर हो चुके दो मंजिला मकान के भरभराकर गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कॉरीडोर में काम करने वाले 6 मजदूर घायल हो गए. घायलों का इलाज पास के स्थनीय अस्पताल में हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा उस जर्जर घर में हुआ जहां कॉरिडोर में काम करने वाले मजदूर अस्थायी तरीके से रह रहे थे.
सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि कॉरिडोर के लिए हो रही खुदाई की वजह से मकान की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है