पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को मन की बात (Man ki Baat) में एक बार फिर कोरोना महामारी और प्राकृतिक आपदा को लेकर अपनी चिंता देशवासियों के साथ साझा की. कोरोना को लेकर पीएम ने कहा कि पिछले 100 सालों में ये सबसे बड़ी महामारी है, इसी महामारी के दौरान देश ने भूकंप और चक्रवात जैसी आपदाओं का डटकर मुकाबला किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त जिस तरह सभी राज्यों ने हर तरह से साहस का परिचय दिया है, वो काबिले तारीफ है.
PM ने हेल्थ वर्कर्स यानि कि डॉक्टरों और नर्सों की भी जमकर तारीफ की, साथ ही ऑक्सीजन टैंकर की सप्लाई में जुटी जल, थल और वायुसेना की भी सराहना की. इस मौके पर पीएम ने जौनपुर के दिनेश उपाध्याय से बात की. दिनेश ऑक्सीजन टैंकर चलाते हैं, साथ ही ऑक्सीजन एक्सप्रेस की लोकोपायलट शिरीषा से बात की गई, जिन्होंने अपने अनुभव पीएम के साथ बांटे. वहीं दिल्ली के एक लैब टेक्नीशियन प्रकाश कांडपाल ने भी अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए .