कई राज्यों ने किया एलान, 18 साल से ऊपर के लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीनेशन

Updated : Apr 21, 2021 23:37
|
Editorji News Desk

कई राज्य सरकारों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा कदम उठाया है. बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम की सरकारों ने एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को Covid-19 का टीका फ्री लगाने का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़े स्तर के टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना वायरस को काबू करने में सहायता हासिल होगी. नीतीश कुमार ने कहा कि सभी बिहारवासियों को राज्य सरकार मुफ्त में कोरोना का टीका लगवाएगी. वहीं असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘असम 18 से 45 की आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका उपब्लध करवाएगा. यूपी सरकार भी अपने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने की बात कह चुकी है.

vaccineBiharUttar PradeshCOVID-19Assamvaccinationchattisgarhcorona virusMadhya Pradesh

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?