कानपुर देहात के रसूलाबाद में एक पुलिस टीम पर पथराव का मामला सामने आया है. घटना भीखदेव कहिंजरी गांव की है, जहां सहमति के बाद महिला को ससुराल छो़ड़ने गए चौकी इंचार्ज
और सिपाहियों पर पति, ससुर और परिवार के दूसरे लोगों ने पथराव कर दिया,
इस घटना में चौकी इंचार्ज और एक कॉस्टेबल समेत वो महिला भी घायल हो गई, जिसे छोड़ने पुलिस टीम यहां आई थी. बाद में एसपी और एएसपी भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.दरअसल मामला दहेज उत्पीड़न को लेकर था, जहां परिवार की रजामंदी के बाद विवाहिता को ससुराल छोड़ने गए पुलिस वाले ससुराल वालों के गुस्से का शिकार हो गए