मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों को U शेप में घेर कर उन पर हमला किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक जवानों पर तीन तरफ से फायरिंग की गई और नक्सलियों की व्यूह रचना में निकलने का रास्ता केवल वही था जिस तरफ से जवान आगे बढ़ रहे थे.
यह भी पढ़ें | छत्तीसगढ़: नक्सली हमले पर CM बघेल ने जताया शोक, बोले- मुंहतोड़ जवाब देंगे
ऐसी खबर है कि नक्सली कमांडर हिड़मा ने इस हमले को अंजाम दिया. ऐसा दावा है कि हिड़मा ने इस हमले के लिए 300 नक्सलियों को जोड़ा और उन्होंने ग्राउंड जीरो के आस पास बसे तीन गांवों को खाली करवा कर वहां से इस वारदात को अंजाम दिया.
जांच एजेंसियां सालों से हिड़मा की तलाश कर रही हैं और इस से पहले भी कई अन्य दुर्दांत वारदातों में उसका हाथ रहा है.
यह भी पढ़ें | बीजापुर नक्सली हमले पर गृह मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, बड़े एक्शन की तैयारी!