Kareena Kapoor के बेटे Taimur का जंप करते हुए वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल
ये Madhya Pradesh के बड़वानी (Badwani district) का जिला अस्पताल है और ये दुधमुंहे बच्चे ज़मीन पर ही लेटकर ही इलाज करवा रहे हैं, ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई बच्चों की एक पूरी कतार है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एक बेड तक मुहैया नहीं, ये ज्यादातर बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं और अस्पताल में बेड का टोटा है लिहाज़ा अस्पताल प्रशासन के पास भी इस सच से मुंह चुराने के अलावा कोई चारा नहीं.
सीएमएचओ अनिता सिंगरे ने कहा है कि बच्चों को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शिफ्ट किए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं और ऐसा करने में एक- दो दिन का वक्त लगेगा. साफ है बच्चों के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शिफ्ट किए जाने तक वो अस्पताल के फर्श पर बैठे ऐसे ही इलाज करवाते रहेंगे.