पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Prime Minister Imran Khan) ने अपने देश के फिल्म निर्माताओं से कहा कि वे भारत के बॉलीवुड फिल्म उद्योग (Bollywood Film Industry) की नकल करने के बजाय नई और मूल सामग्री बनाने पर ध्यान दें.
इस्लामाबाद में एक लघु फिल्म समारोह में बोलते हुए, खान ने कहा कि, 'वह युवा फिल्म निर्माताओं को बताना चाहते हैं कि केवल मौलिकता बिकती है और कॉपी का कोई मूल्य नहीं है.'
खान ने मौलिकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, 'जो हार से डरता है वह कभी जीत नहीं सकता.'