गुजरात (Gujarat New CM) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के अचानक इस्तीफे के बाद सूबे में सियासी हलचल बेहद तेज है. अब राज्य का अगला CM कौन होगा इसे लेकर आज यानी रविवार को BJP की अहम बैठक होनी है. इस बैठक में विधायक दल के नेता (Vidhayak Dal Meeting) को चुना जाएगा. इसके साथ ही गुजरात को नया CM मिल जाएगा. इसके लिए सभी मंत्रियों और विधायकों को पार्टी की ओर से गांधीनगर पहुंचने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री पद की रेस में BJP के कई नेता आगे चल रहे हैं. लेकिन जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वो नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) का है. उनके अलावा, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और गोरधन जदाफिया के नाम की भी चर्चा है.