अमेरिका के ऊपरी सदन सीनेट में आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाही शुरू हो गई है. सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस के काम में खलल डालने के आरोप में ट्रंप पर महाभियोग की कार्यवाही हो रही है. अमेरिका के इतिहास में डॉनल्ड ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति हैं जिनको महाभियोग का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स समेत बाकी सीनेट के सदस्यों ने शपथ ले ली है जिनकी निगरानी में महाभियोग की कार्यवाही होगी. वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने महाभियोग को धोखेबाजी बताते हुए कहा कि इसका जल्द ही निपटारा होना चाहिए.