दिल्ली में अचानक छाई धूलभरी आंधी, IMD का अनुमान- अभी कुछ और दिन नहीं चढ़ेगा पारा

Updated : May 23, 2021 09:33
|
Editorji News Desk

राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह धूल (Dust) भरी आंधी चली. इसकी वजह से अक्षरधाम, डीएनडी समेत कई जगहों पर विजिबिलीटी में अचानक कमी आयी है.  हाइवे पर वाहन चलाने वालों को कम  विजिबिलीटी में ड्राइविंग करना मुश्किल हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अगले 24 घंटों में तेज हवा चलने के साथ दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी.

कुछ जगहों पर गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है. मौसम के बदले मिजाज के कारण अगले चार-पांच दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा.

WeatherDelhi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या