सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल स्टार फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar Ek Prem Katha) को बीस साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी. इसके गानों से लेकर कई डायलॉग (Dialogues) और सीन आज भी लोगों को याद हैं. फिल्म के 20 साल (20 years of Gadar Film) पूरे होने के मौके पर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने इसकी कामयाबी के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. सनी ने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए कहा कि हमने एक फिल्म बनाई थी, आपने इसे ऐतिहासिक बना दिया. फिल्म को कामयाब और ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया.
आपको बता दें, 'गदर' की कहानी (20 years of Gadar Film) भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है. इस फिल्म में सनी देओल के हैंडपंप उखाड़ने का सीन (Handpump Scene Gadar Film) फी मशहूर हुआ था. फिल्म के 20 साल पूरा होने पर फिल्म के डायरेक्टर ने हैंडपंप वाले सीन के बारे में बाताया. एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा - 'जब मैं इस सीन को लिख रहा था तो मुझे लगा जैसे अमरीश पुरी (अशरफ अली, उनका किरदार) पर पूरी बिल्डिंग फेंक दें लेकिन ये प्रैक्टिकल नहीं लगता इसलिए मैंने सीन में हैंडपंप लगाने का फैसला किया.