बीते कुछ दिनों में भूकंप से एक नहीं कई बार हिला दिल्ली एनसीआर. रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता ज्यादा तो नहीं रही पर खतरा अभी टला नहीं है. एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में एक बड़ा भूकंप जल्दी ही आने वाला है. क्योंकि हल्के झटकों का मतलब ही होता है कि कुछ बड़ा होने वाला है. IIT धनबाद के डिपार्टमेंट्स ऑफ अप्लाइड जियोफिजिक्स और सीस्मोलॉजी के प्रोफेसर पी.के. खान का कहना है कि उन्होंने दिल्ली एनसीआर में 64 भूकंप 4 से 4.9 तीव्रता वाले देखे वहीं 8 बार भूकंप 5 से अधिक तीव्रता का आया. ये दिखाता है कि इलाके में स्ट्रेन एनर्जी बढ़ रही है खासतौर से नई दिल्ली और कांगड़ा के नजदीक तो और भी. बता दें कि IIT धनबाद के प्रोफेसर ने ये चेतावनी लंबी रिसर्च करने के बाद दी है.