कोरोना वायरस के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए अब निजी और सरकारी कंपनियों ने एक अच्छी पहल की है. फर्टिलाइजर कंपनी IFFCO ने सोमवार को जानकारी दी कि वह अगले 15 दिनों में 30 करोड़ की लागत से चार मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स (Medical Oxygen Plants) स्थापित करेगी. खास बात यह है कि IFFCO इस ऑक्सीजन को हॉस्पिटल को फ्री में सप्लाई करेगी. इसके लिए अस्पतालों को अपना खाली सिलेंडर भेजना होगा. यदि कोई अस्पताल अपना सिलेंडर नहीं भेजता है तो उसे सिलेंडर के लिए एक सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी. IFFCO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये प्लांट गुजरात के कलोल, उत्तर प्रदेश के औनला व फूलपूर और ओडिशा के पारादीप में स्थापित किए जाएंगे.