रोटी हमारे शरीर को कम फैट के साथ अधिक पोषण देती है और अगर ये रोटी तवे पर सेंकी गई हो तो सोने पर सुहागा समझें. दरअसल गेहूं का आटा सॉल्यूबल फाइबर का एक मेन सोर्स है. साथ ही यह भोजन से प्राप्त होनेवाली संतुष्टि के स्तर को बढ़ाता है. घर में सामान्य तौर पर तैयार की जानेवाली एक तवा रोटी में 70 फीसदी कैलरी, 3 ग्राम प्रोटीन, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.4 ग्राम प्राकृतिक वसा होती है जो पूरे तौर पर पोषण से भरपूर होती है.