जिन लोगों ने टैक्स नहीं जमा किया है उनके खिलाफ भोपाल नगर निगम ने एक गजब का आइडिया निकाला है. भोपाल में एक अनोखा अभियान चलाया जाने वाला है. इसमें जिनसे अभी तक टैक्स नहीं दिया है उसके घर के सामने जाकर प्रशासन बैंड-बाजा बजाएगा और गुजारिश करेगा कि वे प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य बकाया राशि जमा कर दें. इतना ही नहीं, अगर बात फिर भी नहीं बनी. यानी कि टैक्स लोगों ने फिर भी नहीं भरा तो उनके नाम के होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए जाएंगे. विभाग ने इसको लेकर बड़े बकाएदारों की लिस्टिंग भी कर ली है. आपको कैसा लगा ये आइडिया ?