ICC Test Rankings: विराट कोहली को रैंकिंग में हुआ खासा नुकसान

Updated : Jan 20, 2021 18:46
|
Editorji News Desk

ICC ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले पांच साल में पहली बार टेस्ट रैंकिंग के टॉप 3 से बाहर हो गए हैं. कोहली 862 अंकों के साथ चौथे पायदान पर खिसक गए हैं. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 919 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं. स्टीव स्मिथ के 891 प्वाइंट्स हैं और वह दूसरे पायदान पर हैं. तो मार्नस लाबुशेन विराट कोहली को पछाड़कर तीसरे पायदान पर आ गए हैं. इंडिया के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल करने वाले पैट कमिंस गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं. जबकि आर अश्विन आठवें और जसप्रीत बुमराह नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं.

Steve SmithR AshwinVirat KohliICC Test RankingKane WilliamsonIndia vs Australia

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video