गेंद को थूक से नहीं चमका सकेंगे गेंदबाज़, ICC लगा सकता है बैन

Updated : Apr 21, 2020 08:44
|
Editorji News Desk

क्रिकेट की आलाकमान, आईसीसी, कोरोना के बाद गेंद पर थूक या पसीने के इस्तेमाल को बंद करने के मूड में है. क्रिकेट में खिलाड़ी आमतौर पर गेंद पर थूक या पसीने का इस्तेमाल उसे चमकाने के लिए करते हैं. लेकिन, कोरोना के बाद क्रिकेटरों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र आईसीसी अब इस पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है. बता दें कि कोरोना को महामारी घोषित करते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इंफेक्टेड पर्सन के थूक को इसकी एक बड़ी वजह बताया था. और, ये भी कहा था कि इसका सबसे बड़ा खतरा उन क्रिकेटरों को है जो बॉल को चमकाने के लिए आमतौर पर अपनी थूक का इस्तेमाल करते हैं. बस इसी मकसद से ICC, कोरोना के बाद गेंद पर थूक के इस्तेमाल को बैन करने का फैसला ले सकता है.

आईसीसीCoronavirusICCSalivaBallकोरोनावायरसCOVID-19थूक

Recommended For You