Updated : Jun 13, 2019 11:35
|
Editorji News Desk
आईसीसी विश्व कप-2019 में आज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। इस मैच में हालांकि बारिश पर भी नजर रहेगी। बारिश के कारण अभी तक इस विश्व कप में तीन मैच रद्द हो चुके हैं। न्यूजीलैंड ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। भारत ने दो मैचों खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में 16 साल बाद टक्कर होगी। इससे पहले दोनों टीमों का आमना-सामना 2003 में हुआ था। अभ्यास मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हो चुका है और वहां उसे हार मिली थी। अभ्यास मैच में कीवी टीम के सामने भारत की बल्लेबाजी ढह गई थी। इस मैच में भारतीय टीम अपनी उस हार को ध्यान में रखकर सतर्क रहते हुए उतरेगी।