सोशल मीडिया (social media) पर खासा एक्टिव रहने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam kher) के ट्विटर से अचानक फॉलोअर्स (Followers) की संख्या कम हो गई है. जिसे लेकर खेर ने ट्विटर को ही ट्वीट कर सवाल किया है. उन्होंने लिखा, "प्रिय Twitter और TwitterIndia, बीते 36 घंटे में मेरे 80,000 फोलोवर्स कम हुए हैं. ये कोई तकनीकी गड़बड़ी है या कुछ और वजह है. साथ ही उन्होंने लिखा कि ये यह एक ऑब्जर्वेशन है, कोई शिकायत नहीं है. इसके बाद अनुपम खेर का ये ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा, काफी लोगों ने इसपर कमेंट किया तो कईयों ने रीट्वीट किया.
इससे पहले अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत ने फॉलोअर्स कम होने की शिकायत की थी. अमिताभ बच्चन ने तो एक दिन में 20 हजार फॉलोअर्स के घटने पर ट्वविटर छोड़ने की धमकी भी दे डाली थी.