एक तरफ मारुति अपनी छोटी SUV S-PRESSO को 30 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है, तो दूसरी तरफ Hyundai भी अपनी माइक्रो SUV लाने की तैयारी कर रही है जो S-PRESSO को सीधी टक्कर देगी. कंपनी की इस अपकमिंग माइक्रो SUV को AX कोडनेम दिया गया है. कंपनी इस छोटी SUV की हर साल 70,000 यूनिट्स बनाने की योजना बना रही है. भारत के साथ साथ इसे कई और देशों में भी लॉन्च किया जाएगा.