Hyundai की नई Alcazar को मिल रहा ग्राहकों का प्यार, 4000 कारें बुक लेकिन 2 महीने का वेटिंग टाइम

Updated : Jun 21, 2021 00:11
|
Editorji News Desk

हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai की 7 सीटर SUV Alcazar को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. कंपनी ने लॉन्च इवेंट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस नई SUV को 4,000 बुकिंग मिल चुकी है. Alcazar के लिए जून की शुरुआत में ही बुकिंग शुरू हो गई थी. Hyundai का दावा है कि इस नई SUV के डीजल मॉडल के मुकाबले ग्राहकों ने पेट्रोल मॉडल को ज्यादा चुना है. डीजल मॉडल को जहां 45 फीसदी बुकिंग मिली है तो वहीं पेट्रोल मॉडल के हिस्से में 55 फीसदी बुकिंग रही. कीमत की बात करें 2021 Hyundai Alcazar की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 16 लाख 30 हजार है जो टॉप मॉडल के लिए रु 19 लाख 99 हजार तक जाती है.
बता दें Hyundai Alcazar कंपनी की पॉप्युलर कार Hyundai Creta पर आधारित है. इसका स्टाइल पूरी तरह से Creta जैसा ही है. फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड सीट्स, फ्लैट बटन स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.

Hyundai IndiaHyundai AlcazarHyundaiAlcazar

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!