Hyundai की न्यू जेनरेशन i20 को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. 5 नवंबर 2020 को लॉन्च हुई इस स्पोर्टी लुक कार को मार्केट में आए महज 40 दिन ही हुई हैं और कंपनी को इसकी करीब 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. शानदार लुक और दमदार फीचर्स से लैस थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 को भारत में 6.79 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है, टॉप वेरिएंट की कीमत 11.32 लाख रुपये है. प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नई Hyundai i20 की एंट्री से मुकाबला रोचक हो गया है. न्यू जेनरेशन i20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टाटा अल्ट्रॉज और Volkswagen Polo से है.