WATCH: 19 साल के तैराक ने तोड़ा माइकल फेल्प्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Updated : Jul 25, 2019 10:16
|
Editorji News Desk
हंगरी के 19 साल के क्रिस्टॉफ मिलाक स्विमिंग के नए सेसेंशन हैं. साउथ कोरिया में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप के स्विमिंग पूल में इन जनाब ने... अमेरिका के महान स्विमर माइकल फेल्प्स के 10 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड डूबो दिया. 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में गोल्ड जीतने के लिए 19 साल के हंगरियन स्विमर ने 1 मिनट 50 सेकेंड का वक्त निकाला. जबकि 2003 में 18 साल के फेल्प्स ने ये कमाल 1 मिनट 51 सेकेंड का समय लेते हुए किया था. माइकल फेल्प्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाले इस हंगरियन स्विमर के करियर की ये पहली बड़ी जीत है.
Recommended For You