बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में ऋतिक ने एक बार फिर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं. वैसे तो ये फोटो काफी अच्छी है लेकिन इस फोटो में दीवार पर सीलन नजर आ रही है. जिसे देख कर फैंस ऋतिक को ढेरों सलाह दे रहे हैं.
Hrithik Roshan Birthday: क्या आप जानते हैं एक्टर से जुड़े ये फैक्ट्स
फोटो में ऋतिक मां बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं. वहीं ऋतिक चेयर पर बैठकर मुस्कुराते हुए फोटो खींच रहे हैं. जहां दीवार पर सीलन नजर आ रही है. कुछ फैंस ने ऋतिक को पहले अमिताभ बच्चन वाली वॉल पुट्टी यूज करने की सलाह दी तो एक दूसरे यूजर ने पूछा है, 'आपके घर में भी दीवारों पर पपड़ी बनती है?'.
ये भी पढ़ें :Bear Grylls: अब बियर ग्रिल्स के शो में नजर आएंगे विक्की कौशल, मालदीव में करेंगे शूटिंग