अदाकार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान (Sussanne Khan) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक्सरसाइज़ वीडियो पोस्ट की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि प्रैक्टिस से परफॉर्मेंस बेहतर होती है. फिटनेस के मामले में जी जान लगा देने वाली मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सुज़ैन की इस एक्सरसाइज़ वीडियो की तारीफ की है. मलाइका ने ना सिर्फ उनके पोस्ट को लाइक किया बल्कि इसके साथ ही एक इमोजी भी पोस्ट की.