बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने रविवार को अपने छोटे बेटे रेहान का 15वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर सुजैन खान (Sussanne Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी फैमिली के साथ बेटे रेहान का बर्थडे मनाती नजर आ रही हैं. सुजैन के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरा प्यार, मेरी रौशनी, तुम मेरा सबकुछ हो. सुजैन के इस वीडियो पर कुछ देर में ही 1 लाख 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सुजैन की ऋतिक के परिवार के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.