'ज़िंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं', ये सबक देने वाली 'आनंद' के 50 साल पूरे

Updated : Mar 12, 2021 13:03
|
Editorji News Desk

'ज़िंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं' का सबक देने वाली फिल्म 'आनंद' को 50 साल पूरे हो गए. आज ही के दिन 1971 में रिलीज़ हुई इस फिल्म से अमिताभ बच्चन चर्चा में आए. ऋषिकेश मुखर्जी की ये फिल्म उन कालजयी कामों में शामिल है जिनके ना सिर्फ गानों बल्कि डायलॉग्स के कैसेट्स भी ख़ूब बिके. उस दौरा में इस फिल्म ने 2 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. तब ये रकम बहुत बड़ी हुआ करती थी. फिल्म में राजेश खन्ना ने एक कैंसर पीड़ित का किरदार निभाया है. उन्होंने इस किरदार को इतने ज़िंदादिली से निभाया कि इस बीमारी और बीमारी से पीड़ितों को देखना का एक नया नज़रिया मिला. वहीं, अमिताभ बच्चन ने इसमें एक डॉक्टर की भूमिका निभाई है. खन्ना और बच्चन के किरदारों के बीच बना रिश्ता काफी गाढ़ा हो जाता है. ऐसे ही रिश्तों के ताने-बाने में ये फिल्म इस तरह से बुनी गई है कि इसका क्लाइमेक्स देखने वाले के अंदर तक उतर जाता है. वहीं, ये उन फिल्मों में शामिल है जिनके लिए Timeless शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.

Rajesh KhannaAnandAMITABH BACHCHANAnniversary

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब