अगर आप भी कॉन्टेक्ट लेंस (Contact Lenses) लगाती हैं तो आई मेकअप (Makeup) करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी आंखों की सेहत बनी रहे.
1) कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से पहले माइल्ड हैंड वॉश से अच्छी तरह हाथ धो लें उसके बाद ही लेन्सेस को हाथ लगाएं.
2) पहले कॉन्टेक्ट लेंस लगाएं, उसके बाद आई मेकअप करें, क्योंकि आई मेकअप के बाद कॉन्टेक्ट लेंस लगाते समय अगर लेंस सही से नहीं लगे तो आपका आई मेकअप पूरी तरह बिगड़ सकता है.
3) आई मेकअप की शुरुआत आई शैडो से करें. पलकों पर हल्के हाथों से आई शैडो लगाएं.
4) कॉन्टेक्ट लेंस लगाने के बाद आई मेकअप करते वक़्त न स़िर्फ सावधान रहें, बल्कि जल्दबाज़ी करने की ग़लती भी न करें. जल्दबाज़ी में आप आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं
5) आई मेकअप रिमूव करने से पहले कॉन्टेक्ट लेंस निकाल लें. उसके बाद मेकअप रिमूव करें.
6) आई मेकअप रिमूव करने के लिए कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें.