Mother's Day special: कोरोना राहत कार्य में सहयोग देकर मनाएं Mother's Day

Updated : May 09, 2021 10:42
|
Editorji News Desk

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की तरह ही इस बार भी घर में रहकर ही मदर्स डे सेलिब्रेट करना पड़ रहा है. इस साल भी अपनी मां की सेफ्टी को लेकर उनसे जुड़ने के लिए वीडियो या फोन कॉल का सहारा लेना पड़ेगा. लेकिन इन सबके बीच इस महामारी में बहुत सारी ऐसी मां भी हैं जो इस बीमारी को हराने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह दिनरात डटी हुई हैं.
महामारी में हम से कई लोगों ने अपनों को खोया है. इस मदर्स डे को मनाने का शायद सबसे अच्छा तरीका हमारे आसपास के लोगों की मदद करना है. कोरोनावायरस की खतरनाक दूसरी लहर को हराने में जुटे लोगों की मदद कर इस बार मदर्स डे को सेलिब्रेट करें. इन संगठनों के जरिये उनकी मदद कर आप अपनी मां को एक गिफ्ट दे सकते हैं.
हेमकुंट फाउंडेशन Covid-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई करने में मदद कर रहा है.
'राहत कोविड-19' पहल के तहत, 'गूंज' जरूरतमंदों को राशन, साबुन, सैनिटाइजर्स, मास्क और सैनिटरी नैपकिन मुहैया करा रहा है.

डोनेशन प्लैटफॉर्म 'Give India' ऑक्सीजन सप्लाई और दूसरी जरूरी मेडिकल उपकरणों को मुहैया करना के लिए कई सारे अभियान चला रहा है.
Mastermind Foundation कई क्षेत्रीय भाषाओं में नि: शुल्क काउंसिलिंग सेशंस के साथ लोगों की मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा है
उदय फाउंडेशन इस महामारी के बीच राशन, पका खाना, वेलनेस किट के साथ साथ ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स बांट रहा है.
इन सब के अलावा मेडिकल सप्लाई और राशन के लिए आप एक और डोनेशन प्लैटफॉर्म Ketto की ओर चलाए जा रहे कई अभियान के साथ जुड़ सकते हैं.
आखिर में, अगर आप वाकई अपनी मां के लिए कुछ तोहफा खरीदना चाहते हैं तो अपने लोकल और छोटे बिजनेस मालिकों से खरीदारी करें. इन छोटे और स्थानीय व्यवसायों को कोरोना महामारी की बुरी मार झेलनी पड़ रही है, इससे इन्हें थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

mother's dayDonationsRelief fundCovid 19

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी