इन घरेलू उपायों से पाएं दांत के दर्द से छुटकारा

Updated : Feb 22, 2021 20:59
|
Editorji News Desk

दांत या मसूड़े में किसी भी तरह की समस्या में दर्द से तो परेशान होते ही हैं, इसके अलावा खाना-पीना भी ठीक से नहीं हो पाता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है. आइए, आपको बताते हैं इनसे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय.

नमक का पानी
नमक का पानी आपको इनफेक्शन से बचाता है, इससे सूजन और मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं. गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर उस पानी को कुछ देर मुंह में रखें और कुल्ला कर लें.

लहसुन
लहसुन अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है. ये मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने की भी क्षमता रखता है और पेनकिलर का भी काम करता है. लहसुन की एक कली को छील लें और इस पेस्ट को मसूड़े या दांत पर लगाएं.

लौंग
दांत में दर्द से राहत देने के लिए लौंग भी काफी कारगर है. इसे मुंह में दबाए रखें. दर्द से राहत मिलेगी.

टी बैग्स
चाय में टैनिन नाम का कम्पाउंड होता है जो बैक्टीरिया का खत्म कर सकता है. ऐसे में टी बैग्स भी आपको दांट के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं. टी बैग को गर्म उबले हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद इसे निकालें जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस जगह पर लगाएं जहां दर्द हो रहा है.

अमरुद की पत्तियां
अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाता है. अमरूद के ताजे पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं. इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है.

कच्चा प्याज
दांत में दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें. यदि आपको इस तरह मुंह में प्याज का पीस रखने में समस्या आ रही हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसके रस में रुई को भिगोकर फोहा तैयार कर लें. अब इस फोहे को दांत पर रख लें. आपको आराम मिलेगा.

tooth acheoral caretooth decay

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी