बस 30 सेकेंड कुल्ला कीजिए और खत्म हो जाएगा कोरोना, ये दावा किया है हिंदुस्तान यूनिलिवर ने. कंपनी का कहना है कि वो एक ऐसा माउथवॉश पेश करने जा रही है, जिससे सिर्फ 30 सेंकड कुल्ला करने पर 99.99 फीसदी कोरोना वारयरस खत्म हो जाएंगे. कंपनी का दावा है कि लैब में टेस्टिंग के दौरान पाया गया है कि उसके सीपीसी टेक्नोलॉजी वाले माउथवॉश फॉर्मुलेशन से 30 सेकंड कुल्ला करने पर कोविड के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओबी-2 वायरस 99.9 फीसदी तक खत्म हो जाता है. कंपनी ने कहा है कि कोरोना से बचने के लिए कि मास्क लगाने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ माउथ वॉश भी काम आ सकता है. हालांकि कंपनी ने ये भी साफ किया है कि ये माउथवॉश कोरोना रोकने का समाधान नहीं है.