Year Ender 2021: साल के 5 ऐसे टीवी एड्स जिन्हें खूब सराहा गया

Updated : Jan 03, 2022 16:32
|
Editorji News Desk

एडवरटीज़मेंट्स यानि विज्ञापन...जो आपको हर ब्रेक में देखने को मिलते हैं, और जिन्हें आप शायद ही इग्नोर कर पाते हैं. कभी अपने प्रेज़ेंटेशन से तो कभी अपनी यूनीक स्टोरीलाइन से...विज्ञापनों को खूब सराहा जाता है तो कई विज्ञापनों को विवादों का सामना भी करना पड़ता है. चलिये एक नज़र डालते हैं इस साल यानि 2021 के कुछ ऐसे ही विज्ञापनों पर जिन्होंने (PROGRESSIVE) इंडिया का नमूना पेश कर समाज में एक पॉज़िटिव मैसेज देने का प्रयास किया.

यह भी देखें: Year Ender 2021: लोगों ने गूगल पर इन घरेलू नुस्खों को किया सबसे अधिक सर्च, आने वाले साल में भी आएंगे काम

नये कलेवर में 90 के दशक का कैडबरी ऐड

1990 का कैडबरी का एड तो कोई भूला ही नहीं था जिसमें क्रिकेटर के छक्का लगाने पर लड़की बड़ी सी कैडबरी बार लेकर नाचती स्टेडियम में एंटर कर जाती है. यही एड जब 2021 में आया तो इस बार लड़की नहीं बल्कि लड़के को स्टेडियम में उतर सेलिब्रेट करते दिखाया गया. ऐड में विमेन क्रिकेट टीम को फील्ड पर दिखाया गया है. इस ऐड को 1990 में भी बहुत पसंद किया गया था और जब नए पर्सपेक्टिव के साथ आया है तब भी लोगों को खूब पसंद आया है. नथिंग कॉन्ट्रोवर्शियल अबाउट इट.

कैडबरी - नॉट जस्ट ए कैडबरी ऐड

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी. बड़े ब्रैंड्स तो अपने बड़े मार्केटिंग बजट के साथ पटरी पर लौट आए लेकिन लोकल दुकानदारों के साथ ऐसा नहीं था. कैडबरी का दिवाली के मौके पर आया हाइपर-लोकल पर्सनलाइज़्ड कैंपेन इन्हीं लोकल दुकानदारों को सपोर्ट करता है जिसमें साथ दे रहे हैं शाहरुख खान. लोगों ने कैडबरी की इस अनूठी सोच को खूब प्यार दिया

यह भी देखें: Year Ender 2021: हैवी लहंगा छोड़ अपनी शादी में साड़ी पहनकर इन एक्ट्रेसेज़ ने बटोरी वाहवाही

डव: स्टॉप द ब्यूटी टेस्ट

Dove साबुन के इस एड को लोगों ने खूबसूरत मैसेज के लिए खूब सराहा. इस एड में अरेंज मैरिजेस में की जाने वाली लड़की की ब्यूटी टेस्ट को टारगेट किया गया है. सुंदर, सुशील, गोरेपन का पैमाना रख लड़की पसंद करने वाले समाज के जजमेंटल चेहरे को दिखाने वाला ये ऐड सच में बेहद अच्छा है. एड के ज़रिए ये बताया गया है कि अरेंज मैरिज सेटअप में लड़कियों का फिज़िकल असेसमेंट वाकई में कितना गलत है.

तनिष्क

प्रोग्रेसिव और कॉन्ट्रोवर्सियल एड बनाने के लिए तनिष्क ने इस बार मुद्दा उठाया शादी में कंपैनियनशिप का. जो शादी के लिए बेहद ज़रूरी है, सच में एक दूसरे को समझकर और अपने डीप सीक्रेट्स को रिवील करके किसी का हाथ पकड़ना आगे की ही तो सोच है. लिट्ररली! तनिष्क ने अपने इस एड में शादी पर कुछ असली बात की है.

यह भी देखें: Year Ender 2021: साल के अजीबो-गरीब फूड कॉम्बिनेशन्स, जिनके बारे में सुनकर लोगों का ज़ायका हुआ खराब

भीमा ज्वेलरी का एड

भीमा ज्वेलरी ने एक ऐसे मुद्दे को अपने एड के ज़रिए सामने रखा जिससे अब तक समाज क्या खुद ऐसे बच्चों के माता-पिता एक्सेपटेंस नहीं दे रहे. ये विज्ञापन एक ट्रांसवुमन को खुद को खोजने और अपनों का अपनापन मिलने पर होने वाली खुशी के बारे में हैं.

और भी देखें: Year Ender 2021: वो टॉप फैशन ट्रेंड्स जो साल भर छाए रहे

CadburyYear Ender 2021AdvertisementTanishq

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट