Raw Mango Eating Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है कच्चा आम, जानें इसे खाने के फायदे

Updated : Mar 19, 2024 17:47
|
Editorji News Desk

गर्मी का सीज़न समझो बस आ ही गई. इस मौसम में सबसे ज्यादा आम खाया जाता है. कच्चा आम टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. कच्चा आम में फाइबर से लेकर विटामिन्स तक पाए जाते हैं, जो हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी हैं. कच्चे आम को आप कई तरह से खा सकते हैं. चलिए जानते हैं कच्चा आम खाने के फायदे.

पेट संबंधी परेशानियां नहीं होगी

गर्मी के मौसम में कब्ज और अपच की समस्या होने लगती है. ऐसे में खाने का खास ध्यान रखना चाहिए. गर्मी में कब्ज और अपच की परेशानी को कम करने के लिए कच्चा आम खा सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है. फाइबर खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है. 

नहीं होगा डिहाइड्रेशन 

गर्मी में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या होती है. शरीर में पानी की कमी होने लगती है. ऐसे में आप कच्चा आम खा सकते हैं. कच्चा आम एक जूसी फ्रूट है, जिसे खाने से पानी की प्यास कम लगती है. 

इम्यूनिटी बूस्ट करे

कच्चे आम में विटामिन ई, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. इसलिए आपको गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में कच्चा आम शामिल करना चाहिए.

इन बातों का ध्यान रखें

  • कच्चे आम में उरुशिओल सब्सटैंस पाया जाता है. अगर आप ज्यादा मात्रा में कच्चा आम खाएंगे, तो ज मुंह, गले और डाइजेस्टिव सिस्टम में जलन पैदा कर सकता है.
  • कच्चे आम में सिट्रिक एसिड होता है, जिसके सेवन से पेट में जलन और गैस्ट्रिक समस्याएं पैदा कर सकता है. 
  • कच्चे आम का आप खट्ठा-मीठा जूस बनाकर पी सकते हैं. इसके अलावा, फ्रूट सलाद की तरह भी आप कच्चा आम खा सकते हैं. 

यह भी देखें: Bloating Problem: नाश्ते में इन चीजों को खाने से नहीं होगी ब्लोटिंग, जानें टेस्टी फूड्स के बारे में

Mango

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट