क्या अच्छी नींद से सच में हो सकता है आपका वजन कम, जानिये क्या कहती है स्टडी

Updated : Jul 09, 2022 20:25
|
Editorji News Desk

क्या अच्छी नींद से कम हो सकता है आपका वज़न? इस सवाल का जवाब हाल ही में हुई स्टडी में सामने आया है. एक नई स्टडी के मुताबिक, हर रात एक घंटे एक्सट्रा नींद लेने से अपने रोज़ की कैलोरी इनटेक में 270 कैलोरी तक कम करने में मदद मिल सकती है. स्टडी के निष्कर्ष जामा इंटरनल मेडिसिन जर्नल में छापी गई थी.

यह भी देखें: Sleep and ageing: क्या आप ले रहे हैं पूरी नींद? क्योंकि ख़राब नींद आपको बना सकता है समय से पहले बूढ़ा

शिकागो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स नींद और मोटापे के बीच संबंध लगाने का पता लगाने के लिए 80 व्यस्कों के साथ क्लीनिकल ट्रायल किया और पाया कि अधिक नींद लेने से 3 सालों में करीब 11 किलो वज़न कम हो सकता है. स्टडी के दौरान रिसर्च ने वॉलंटियर्स से डायट और एक्सराइज़ रूटीन में कोई बदलाव करने के लिए नहीं कहा.

निष्कर्षों के अनुसार, जो लोग आमतौर पर रात में 6.5 घंटे से कम सोते हैं वो 1.2 घंटे की एक्सट्रा नींद लेने पर अपने डेली इनटेक से औसतन 270 कैलोरी कम करते हैं. टीम ने ये भी पाया कि सोने से पहले मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे उपकरणों का उपयोग कम करने से लोगों को बेहतर और लंबी समय तक सोने में मदद मिली

और भी देखें: खराब नींद बन सकती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का कारण: स्टडी

Weight lossSleepweight gaincalorie

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट