Cancer: जन्म से पहले ही शरीर में एंट्री कर सकता है कैंसर, रिसर्च में आया सामने

Updated : Mar 18, 2023 11:23
|
Editorji News Desk

Cancer: यूं तो कैंसर से बचने की कई सलाह दी जाती है लेकिन तब क्या होगा जब कोई कहे कि कैंसर होने के कई कारण हमारे जीवन के शुरूआती सालों में ही हमारे शरीर में आ चुके हों या फिर जन्म से पहले ही हमारे शरीर में आ गए हो.

यह भी देखें: Breast Cancer: इन खाने की चीज़ों से बढ़ सकता है 20% तक ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, स्टडी में आया सामने

ब्रिघम एंड विमेंस हॉस्पिटल और हावर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में कहा गया कि जो लोग 1990 के बाद पैदा हुए हैं उनमें कैंसर का ख़तरा ज़्यादा है बजाय उनके जो 1970 में या इसके बाद पैदा हुए हैं. यानि 50 की उम्र से पहले ही लोगों में कैंसर होने का ख़तरा रहता है. ब्रिघम ने 14 तरह के कैंसर पर स्टडी कर पाया कि 50 की उम्र से कम के लोगों में कैंसर का प्रभाव (Effects of cancer) 50 से ज़्यादा उम्र के लोगों की तुलना में अलग होता है या यूं कहें कि ज़्यादा ख़तरनाक होता है. 

यह भी देखें: Skin Cancer: स्किन कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है इस फल का रस, वैज्ञानिकों ने लगाया पता

क्या हैं कैंसर होने के कारण? (Causes of Cancer)

रिसर्च के मुताबिक कैंसर होने का कारण लाइफस्टाइल है, यानि कि हम क्या खाते और क्या पीते हैं और हमारा पर्यावरण कैसा है. मोटापे को भी कैंसर के लिए ज़िम्मेदार माना गया है. साथ ही न्यूट्रिशन की कमी से भी कैंसर हो सकता है. वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं में न्यूट्रिशन की कमी से बच्चे को कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए ज़रूरी है कि अपने लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखा जाए. 

CancerUnhealthy Lifestylecancer research

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट