Protein Supplements: बॉडी बनाने के लिए खाते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट? 70% प्रोडक्ट निकले नकली

Updated : Apr 11, 2024 21:55
|
Editorji News Desk

Protein Supplements: शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए आज-कल लोग सप्लीमेंट लेते हैं जो बाजार में प्रोटीन पाउडर, टैबलेट और शेक के रूप में मिलते हैं. लेकन अब एक स्टडी में भारत में कंज्यूम किये जाने वाले प्रोटीन सप्लीमेंट की लेबलिंग और सेफ्टी (Labeling and Safety) पर सवाल उठाए गए हैं. 

70% प्रोडक्ट निकले नकली

मेडिसिन जर्नल में पब्लिश रिसर्च के अनुसार, जांचे गए 36 प्रोडक्ट में से 70% प्रोडक्ट वैसे नहीं हैं जैसा वे होने का दावा करते हैं, जबकि 14% में हानिकारक टॉक्सिक चीज़ें पाई गई. साथ ही स्टडी से यह भी पता चला कि टेस्ट किए गए 8% प्रोडक्ट्स में कीटनाशक पाए गए. 

घटिया क्वालिटी

रिर्सच में बताया गया कि इन सप्लीमेंट्स में लेड, आर्सेनिक जैसे बेहद खतरनाक तत्व मिले हैं जो कैंसर के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं. भारत में ज्यादातक हर्बल प्रोटीन सप्लीमेंट इफेक्टिड और घटिया क्वालिटी का होता है. 

गलत लेबल किया गया

स्टडी से पता चला कि 9 प्रोडक्ट में प्रोटीन की मात्रा 40% से कम पाई गई. वहीं, बाकी का 60% से ऊपर था. 69.4% या 25 प्रोटीन सप्लीमेंट्स को गलत लेबल किया गया था.  

यह भी देखें: Cholera in Bengaluru: बेंगलुरु में बढ़े हैजा के मामले, जान लीजिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके
 

protein powder

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी