Vitamin D deficiency: क्या है धूप सेंकने का सबसे सही समय, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिये इसका जवाब

Updated : Mar 18, 2023 11:14
|
Editorji News Desk

Best Time to Soak Vitamin-D: अधिकतर भारतीयों (Indians) में विटामिन डी (vitamin d) की कमी बेहद आम है. लेकिन सर्दियां आते ही इसकी कमी की कुछ हद तक भरपाई हो जाती है. यूं तो विटामिन डी का सबसे बेहतरीन स्रोत (source) धूप है लेकिन धूप सेंकने का सही समय क्या है.

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने इंस्टाग्राम (instagram) पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि विटामिन डी कई तरह के प्रोटीन और एंजाइम को बनाने में मदद करता है जो शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं और कई बीमारियों से हमें बचाते हैं. लेकिन, धूप लेते समय हमें कुछ बातें ध्यान में रखने की भी ज़रूरत है.

यह भी देखें: Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से जल्दी हो सकती है मृत्यु, स्टडी में हुआ खुलासा

सूर्य की किरणें लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें:

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन सूर्य के प्रकाश के सीधे संपर्क में आने की सलाह नहीं देती हैं

उनके अनुसार धूप सेंकने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12-3 बजे के बीच है. हालांकि, कुछ डॉक्टर कहते हैं कि सही समय वो है जब सूरज की किरणें बहुत तेज़ ना हों

सांवले स्किन वाले लोगों के लिए 30 मिनट की धूप काफी है, जबकि गोरे लोगों के लिए लगभग 15 मिनट पर्याप्त है

यह भी देखें: Vitamin D and Depression: मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है विटामिन D, कम कर सकता है डिप्रेशन के लक्षण

उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि शरीर के दूसरे हिस्सों की तुलना में पीठ, बाहों और कंधे की ओर से धूप सेंकना बेहतर होता है. 

Pro Tip- धूप के संपर्क में आने के कारण त्वचा की किसी भी समस्या के मामले में तुरंत स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करें

WintersVitamin D DeficiencysunlightVitamin D

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट