Intermittent Fasting: महिलाओं के हॉर्मोन्स पर असर डाल रहा है इंटरमिटेंट फास्टिंग, स्टडी में हुआ खुलासा

Updated : Mar 18, 2023 11:23
|
Editorji News Desk

Intermittent Fasting: वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को इन दिनों सबसे पॉपुलर (popular) और कारगर तरीकों में से एक माना जाता है और लोग इसके ज़रिये अपना वज़न घटाने (weight loss)  की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी (study) में ये सामने आया है कि वेट लॉस करने का ये तरीका यानि कि इंटरमिटेंट फास्टिंग महिलाओं में हॉर्मोन (hormone) के स्तर को प्रभावित कर रहा है. 

यह भी देखें: Longevity Diet: लंबी उम्र देने का वादा करती है ये डायट, 120 साल तक जीने का बनाया जा रहा है प्लान 

मोटापे की शिकार महिलाओं पर स्टडी

स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने मेनोपॉज़ से पहले और बाद की महिलाओं को शामिल किया. ये सभी मोटापे की शिकार थीं. इन्हें 8 हफ्तों के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करने को कहा गया. स्टडी में शामिल महिलाओं ने हर दिन केवल 4 घंटे के अंदर ही खाना खाया. इसके बाद ब्लड सैंपल लेकर इनके हॉर्मोंस की जांच की गई. 

रिसर्चर्स ने पाया कि इन महिलाओं के DHEA हॉर्मोन के स्तर में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. बता दें कि डीहाइड्रो एपियनड्रोस्टेरोन यानि DHEA हॉर्मोन ओवेरियन फंक्शन को बेहतर बनाता है 

यह भी देखें: Mind Diet: क्या होती है Mind Diet और बढ़ती उम्र की ब्रेन हेल्थ का कैसे रखती है ध्यान?

डायट प्लान का एक पैटर्न है इंटरमिटेंट फास्टिंग

बता दें कि इंटरमिटेंट फास्टिंग एक डायट प्लान है जिसमें लंबे समय तक भूखे रहकर मील स्किप करना होता है. ये डायट पैटर्न आपके नियमित भोजन और फास्टिंग के बीच घूमता है. फास्टिंग के इस पैटर्न में आपको 24 घंटे तक बिना खाए उपवास करना होता है.

Weight lossdietingintermittent fastinghormones

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट